कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खाद इंस्पेक्टर को निलंबित कराने वाले कारोबारी के खिलाफ दो साल पहले कार्रवाई हो चुकी है। किशमिश का नमूना फेल होने पर उन पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। पैसा न जमा होने पर आरसी जारी हुई थी। इसके बाद पैसा जमा कराया गया। सरसौल के व्यापारी राजेश गुप्ता की दुकान में चार दिसंबर को फूड इंस्पेक्टर अनिल पाल समेत तीन लोगों के साथ जाकर सैंपल भरा था। उन्होंने कहा इसका एक लाख रुपये जुर्माना बनता है। इसके बाद उन्होंने नोटिस चस्पा कर दिए। फूड इंस्पेक्टर के साथ आए व्यक्ति ने कहा इस कागज को हटवाना है तो 20 हजार रुपये दो। अभी मामला रफा-दफा हो जाएगा। नहीं दोगे तो एक लाख भरना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने 6 हजार कैश और 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराया। 500 रुपये ड्राइवर को भी दिलवाए। उन्होंने, अंशुल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.