आंदोलनरत छात्रों का बाघमारा विधायक ने बढ़ाया हौसला
धनबाद, अगस्त 6 -- जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं और पारदर्शिता की मांग को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का समर्थन मिला। विधायक ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह आंदोलन झारखंड के स्वाभिमान और रोजगार की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि न्याय मिलने तक सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की आवाज उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क से सदन तक आंदोलनरत छात्रों की मांगों को उठाएंगे : भाजपा गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एनडीए के विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.