देहरादून, मई 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय कौशल्या डबराल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कौशल्या डबराल वाहिनी सभा का मुख्य संयोजक राजेश्वरी परमार को चुना गया। मंगलवार को शहीद स्मारक में कौशल्या डबराल को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके पृथक राज्य के संघर्षों में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। कौशल्या डबराल और सुशीला बलूनी के साथ राज्य की मांग को लेकर बहुत संघर्ष किया। एमकेपी चौक पर स्तिथ गन्ना समिति के कार्यालय में संघर्ष के दौरान पुलिस की लाठी व बटों से वह घायल हुईं और साथ में कई अन्य साथी भी चोटिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पूर्व मेयर विनोद चमोली के कार्यकाल में गन्ना समिति कार्यालय के आगे एमकेपी चौक पर उनका स्तम्भ बनाया गया। जिसके बाद...