देहरादून, मई 10 -- देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से शहीद स्मारक पर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मान परिषद की पूर्व अध्यक्ष रही स्व. सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुष्पलता सिलमाणा, ओमी उनियाल, सरदार भगवान सिंह विश्वविद्याल के चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि बलूनी बहुत सरल महिला होते हुये भी संघर्ष में हमेशा कड़क रही लेकिन उनके सपनों के अनुरूप अभी हम कोसों दूर हूं अब सबको मिलकर राज्य के विकास में भागीदारी निभानी होंगी और शहीद स्मारक को पर्यटन के नक्शे पर अवश्य अंकित कराना चाहिए। मौके पर पूरण सिंह लिंगवाल , रामलाल खंडूड़ी , बिल्लू वाल्मीकि , सतेन्द्र भण्डारी , संजय बलूनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.