आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : स्वास्थ्य मंत्री
रांची, अगस्त 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मंत्री ने राज्य के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आंदोलन के दौरान यदि कोई छात्र-छात्रा बीमार पड़ते हैं या अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो उसका समुचित एवं बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से इलाज के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। उनके इलाज से संबंधित आवश्यक खर्च स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। मंत्री ने सभी अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में इलाज से वंचित न किया जाए और उनकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.