रुडकी, दिसम्बर 16 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली राज्य आंदोलनकारी चंद्रमा देवी रावत का सोमवार रात आकस्मिक निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ कनखल में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से राज्य आंदोलनकारी चंद्रमा देवी रावत को अंतिम विदाई दी। मूलरूप से ग्राम उरई, पौड़ी गढ़वाल निवासी चंद्रमा देवी रावत पत्नी स्व. आनरेरी कैप्टन रामेश्वर सिंह रावत हाल निवासी अशोक नगर, ढंडेरा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन की शुरुआत से ही अपने पति और बड़े बेटे राजेंद्र सिंह रावत के साथ सक्रिय हो गई थी। अपने गांव उरई के साथ ही उन्होंने ढंडेरा और रुड़की क्षेत्र में भी घूम-घूम कर परिवारों को राज्य आंदोलन के लिए जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.