पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के शाहपुर स्थित किला परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों की रविवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में अबतक की गतिविधियों पर चर्चा की तथा सम्मान के लिए आंदोलन को सशक्त करने का निर्णय लिया। साथ ही दो मई को सुबह 8 बजे शाहपुरा किला में झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सभी आंदोलनकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता अरुण दुबे ने जबकि संचालन दाउद केरकेटा ने किया। बैठक में आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने आंदोलन को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.