आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में बढ़ते हादसों के बाद चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन के क्रम में आंदोलनकारियों ने गुरुवार को अखंड परमधाम आश्रम मूसानगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ऐलान किया कि एचएन-34 को लेकर शुरू हुआ आंदोलन संवैधानिक तरीके से आगे भी चलता रहेगा। ज्ञापन में आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से मांग की है कि वह केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन भारत सरकार नितिन गडकरी से मिलकर जल्द ही इस समस्या का समाधान कराएं ताकि एनएच-34 के चौड़ीकरण हो सके और यहां होने वाले हादसों में कमी आए। जिसमें रोज किसी न किसी की जान जा रही है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह शिवाजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.