रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन सुविधाएं एवं लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान पेंशन देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहमति से लाया जाएगा। यह बातें रविवार को राधा कृष्ण किशोर ने अशोक नगर स्थित अपने आवासीय परिसर में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के साथ सबको सम्मान पेंशन देने से संबंधित ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर हुई बैठक करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के बाल-बच्चों एवं आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने की दिशा में ठोस पहल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि क्षैतिज आरक्षण लागू करने के मामले में अब तक जो गड़बड़ियां हुई हैं, उस पर भी संशोध...