बोकारो, नवम्बर 17 -- गोमिया, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर रविवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों और स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हमारा राज्य बना है। 2019 में सरकार बनने के बाद आंदोलनकारियों की पहचान और सम्मान के लिए आयोग का गठन किया गया, जिसके तहत चिन्हित आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जा रहा है। जो प्रशासन कभी आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करता था, आज वही उन्हें सम्मान दे रहा है, यह लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक है। सरकार हमेशा आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा और उनके परिवारों की बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.