आंदोलनकारियों के संघर्ष व त्याग को सम्मान देना गौरव का विषय : उपायुक्त
बोकारो, अगस्त 30 -- झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में आगामी 5 सितंबर को बीएस सिटी कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों के साथ संवाद किया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को सम्मान देना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आंदोलनकारियों से समारोह को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को आंदोलनकारी अपने सुझावों को क्रमबद्ध रूप से जिला प्रशासन के समक्ष उपलब्ध करा सकते हैं। डीसी ने कहा कि समारोह के दौरान आंदोलनकारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रमाण-पत्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.