आंदोलनकारियों का संघर्ष, त्याग और योगदान अविस्मरणीय : संजीव
घाटशिला, अगस्त 25 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखंड क्षेत्र के चयनित 30 आंदोलनकारियों को विधायक संजीव सरदार ने सम्मानित किया। विधायक ने आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का संघर्ष, त्याग और योगदान अविस्मरणीय है। उनके लंबे संघर्ष और बलिदान के कारण ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देना पूरे समाज और राज्य की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- विधायक ने झारखंड आंदोलनकारियों का किया सम्मान समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.