रुडकी, सितम्बर 2 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर फार्मेसी अधिकारियों फार्मेसी अधिकारियों ने ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। सिविल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारियों की बैठक में कहा गया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2009 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों को 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम पदोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाए और एसीपी की विसंगति दूर की जाए। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 391 फार्मेसी अधिकारियों के पद सृजित कर नियुक्ति की जाए। साथ ही डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मेसी अधिकारियों को दवा लिखने का अधिकार देने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी यह भी पढ़ें- 5 सूत्री मांगों को लेकर फार्मसिस्टो...