देहरादून, दिसम्बर 2 -- सतपुली। पाटीसैन में क्षेत्र के राज्य आंदिलनकारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पूर्व मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सभा में राज्य आंदिलनकारियों ने कहा कि श्रीयंत्र टापू खैट पर्वत, मुजफ्फरनगर, रामपुर त्रिराया कांड से लेकर लाल किले की प्राचीर तक राज्य प्राप्ति के लिए तूफान खड़ा करने वाला फील्ड मार्सल दिवंगत दिवाकर भट्ट के किये गए संघर्षों को राज्य आंदोलनकारी हमेशा याद करते रहेंगे। इस अवसर पर राज्य आंदिलनकारी सत्यप्रसाद धस्माना, रत्नमणी भट्ट, पुष्पेंद्र राणा, महेंद्र सिंह, मनोहर लाल पहाड़ी, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.