सीवान, मार्च 16 -- सीवान। जिले के आंदर थाना क्षेत्र में आठ लोग बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए हैं। सलाहपुर में 14413, जमालपुर में 3466, मदेशिलापुर में 13917, बलिया में एक पर 9911, दूसरे पर 27519 तीसरे पर 22759, चौथे पर 19252 व पांचवे पर 75545 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में आंदर जेई राजीव रंजन ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...