सीवान, मई 10 -- सीवान, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान न्यायिक बेंच संख्या तेरह के न्यायिक पदाधिकारी अनामिका डागर व अधिवक्ता प्रमोद रंजन की बेंच ने तेरह अपराधिक मामलों का निष्पादन किया। उन्होंने आंदर थाना क्षेत्र के आंदर गांव के सत्रह वर्ष पुराने मारपीट के मामले को पांच मिनटों में सुलझा दिया। यह भी पढ़ें- दस मिनट में ही हो गया 20-22 साल पुराने मामलों का निपटाराराष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन मामले इधर, बेंच संख्या दो के न्यायिक पदाधिकारी तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश मणि त्रिपाठी व अधिवक्ता ईश्वर चंद महाराज की बेंच ने राष्ट्रीय लोक अदालत मे...