सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन के फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए कड़े निर्देश व शिविरों में 2 फरवरी से मिशन मोड में रजिस्ट्री करने के फरमान के बावजूद, जमीनी स्तर पर अधिकारियों व कर्मियों की उदासीनता व शिथिलता की खबरें आ रही हैं। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के आदेशों के बावजूद, जमीनी स्तर पर कर्मियों की शिथिलता से फॉर्मर रजिस्ट्री की गति धीमी है। इससे भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। बहरहाल, अब इस दिशा में डीएम के स्तर से की गई कार्रवाई धरातल पर दिखनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि इसे लेकर आंदर प्रखंड व अंचल प्रशासन रडार पर है। इस क्रम में किसान पंजीकरण योजना के तहत प्रखंड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि आंदर प्रखंड में किसान पंजीकरण की प्रगति अत्यंत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.