सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आंदर प्रखंड की उप प्रमुख रिंकी देवी के विरुद्ध पिछले वर्ष अगस्त माह में छह बीडीसी द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का अंत बुधवार को नए उप प्रमुख के चुनाव के साथ पूरा हो गया।

चुनाव प्रक्रिया सदर एसडीओ कार्यालय में सदर एसडीओ सह रिटर्निंग अफसर आशुतोष गुप्ता व चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इस्तेयाक अहमद अंसारी की देखरेख में आंदर प्रखंड के नए उप प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई। सदर एसडीओ सह रिटर्निंग अफसर द्वारा जारी पत्र के मद्देनजर उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आंदर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत मतदान में आंदर प्रखंड के सभी 13 बीडीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्स...