गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया - छह महीने से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी 55 वर्षीय महिलागाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल में 55 साल की महिला के पेट से करीब 10 किलो वजन की तीन गांठ को निकाला गया। तीनों गांठ महिला की आंतों से चिपकी हुई थी। चिकित्सकों को इन्हें निकालने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।विजयनगर की रोजी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला पिछले छह माह से दर्द और पेट फूलने की समस्या से परेशान थी। महिला को चलने पर सांस फूलने की भी समस्या होने लगी तो परिजनों ने एमएमजी अस्पताल में सर्जन डा. महेंद्र कुमार से संपर्क किया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जांच के साथ खून की भी जांच कराई। जांच में महिला के पेट में बड़ी रसोली का पता चला। महिला को सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया। सर्ज...