वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, मोदस्सिर खान। मोटापा और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों के पीछे केवल खान-पान और जीवनशैली ही नहीं, बल्कि आंतों में मौजूद ई-कोलाई बैक्टीरिया भी जिम्मेदार हो सकता है। एक विशेष स्ट्रेन का ई-कोलाई शरीर के भीतर अल्कोहल जैसा द्रव्य उत्पन्न करता है, जो मोटापा और फैटी लिवर की समस्या को बढ़ावा देता है। यह खुलासा आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. गोपालनाथ और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. देवेश यादव द्वारा किए गए संयुक्त शोध में हुआ है। प्रो. गोपालनाथ के अनुसार, अध्ययन के दौरान शराब का सेवन नहीं करने वाले मोटापे से ग्रस्त लोगों के मल के नमूनों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि लगभग 95 प्रतिशत प्रतिभागियों की आंतों में ई-कोलाई बैक्टीरिया मौजूद था। उन्होंने बताया कि यह बैक्टीरिया आंतों में रहकर शरीर के भीतर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.