आंतरिक स्रोत से अगस्त का पेंशन भुगतान करे विवि
भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में अब तक अगस्त माह की पेंशन राशि पेंशनरों को नहीं मिली है। साथ ही फरवरी का भी पेंशन लंबित है। इसको लेकर पेंशनरों में आक्रोश की स्थिति है। टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह ने आंतरिक स्रोत से पेंशन देने की मांग कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा से की है। मंच ने कहा है कि यदि अब उन लोगों को पेंशन का भुगतान नहीं होता है तो वे लोग चरणबद्ध आंदोलन के लिए विवश होंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों को अगस्त के वेतन और पेंशन के लिए सरकार की ओर से राशि विमुक्त कर दी गई है, जबकि टीएमबीयू के पेंशनरों का पेंशन अनुदान फिर रोक दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.