अररिया, फरवरी 27 -- अररिया, हिटी कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज से अररिया पहुंचे। सबसे पहले वे सिकटी प्रखंड स्थित एसएसबी लेटी बीओपी कैंप में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद अररिया समाहरणालय में सात सीमाई जिलों के डीएम, एसपी के साथ बैठक की। इसके बाद वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के चयनित गांव के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान न केवल लेटी कैंप बल्कि अररिया शहर अभेद्य सुरक्षा दुर्ग में तब्दील रहा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य के वरीय प्रशासनिक के अलावा सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लेटी में नवनिर्मित प्रशासनिक सह आवासीय भवन के साथ-साथ इंदरवा बीओपी का उद्घाटन किया। साथ ही एसएसबी की विविध परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। लेटी का...