आंतरिक शिकायत समिति ने विद्यार्थियों को लैंगिक उत्पीड़न के प्रति किया जागरूक
मुंगेर, सितम्बर 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विश्वविद्यालय आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में शनिवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के खुले मैदान में इतिहास एवं अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, विद्यार्थियों के अधिकारों तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, उद्देश्यों एवं शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वाति प्रिया, इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वीटी सुमन, समिति की समन्वयक प्रो. मंजु कुमारी, सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.