आंतरिक शिकायत समिति ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अन्नदा महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति की ओर से सुरक्षित एवं सम्मानजनक परिसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच जागरुकता फैलाना तथा उन्हें सुरक्षित, समान और सम्मानपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम डॉ छाया सिंह के स्वागत भाषण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतिभागियों ने भाषण के माध्यम से परिसर में आपसी सम्मान, लैंगिक समानता, अनुशासन, संवेदनशीलता और सकारात्मक व्यवहार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।महाविद्यालय के प्रो इंचार्ज डॉ अजीत श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.