रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर क्षेत्र में हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान मैना देवी के रूप में हुई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रुद्रपुर में हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंतरिक रक्तस्राव से मौत होना आया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि शव पर हाथी के दोनों पैरों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। हाथी ने वृद्धा की पीठ और कूल्हे पर पैर रखकर कुचल दिया। हाथी के भारी वजन के कारण उनकी पसलियां टूट गईं और अंदरूनी अंगों को गंभीर क्षति पहुंची। यह भी पढ़ें- 'डेढ़ दांत' वाले लंगड़े हाथी की विभाग ने बढ़ाई निगरानी पसलियों के टूटने से फेफड़ों, लीवर और हृदय समेत अन्य अंगों को नुकसान हुआ। आंतरिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई। कूल्हे की हड्डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.