दरभंगा, अप्रैल 30 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग में आंतरिक मूल्यांकन के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय सत्र के छात्र-छात्राओं का विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- उच्च शिक्षा में हो और प्रयाससेमिनार की विषयवस्तु सेमिनार में वाक्यपदीयम व भूषणसार विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आंतरिक मूल्यांकन के अंतर्गत कुल 30 अंकों का प्रावधान होता है, जिसमें प्रत्येक पत्र में पांच अंकों का सेमिनार शामिल होता है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सीताचरण झा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा, डॉ. साधना शर्मा, डॉ. एल सविता आर्या तथा डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- जेपीयू में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 ...