बदायूं, जुलाई 19 -- बिनावर, संवाददाता। ठाकुर रविंद्र कल्पना सिंह इंटर कॉलेज घटपुरी की डायरेक्टर कल्पना सिंह ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गये। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड बेहद उपयोगी है। कॉलेज की डायरेक्टर कल्पना सिंह ने कहा की हिन्दुस्तान समाचार पत्र की ओर से आयोजित यह परीक्षा छात्र-छात्राओं के लिये भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होगी। यह परीक्षा बौद्धिक एवं व्यक्तिगत, शैक्षणिक स्तर पर बहुत लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा में शामिल होने से बच्चों में आगे के लिये और अधिक ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा की प्रशंसा की और कहा कि इस बार भी अधिक से अधिक बच्चे अपने स्कूल से ओलंपियाड में प्रतिभाग ...