आंतरिक परीक्षा शामिल हुए 78 परीक्षार्थी
पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के हिन्दी स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा शनिवार को जीएलए कॉलेज के कक्ष संख्या सात में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह के निर्देशन में किया गया।परीक्षा में कुल 78 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- आरके कॉलेज में 1608 व जेएन कॉलेज में 1299 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.