शामली, अप्रैल 2 -- कैराना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में बीए 5वें सेमेस्टर के छात्रों की आंतरिक परीक्षा में हुई गंभीर त्रुटि को लेकर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए 5वें सेमेस्टर के सभी छात्रों को बिना किसी ठोस कारण के आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। इसके चलते अधिकांश छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है और उन्हें असफल घोषित कर दिया गया है। परिषद ने इस कार्रवाई को निंदनीय, अन्यायपूर्ण तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। इस दौरान विभाग संयोजक आकाश भारती ने कहा कि यदि इस गंभीर त्रुटि को शीघ्र सुधारते हुए छात्रों के परिणाम में संशोधन नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञाप...