मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने आंतरिक परीक्षा से संबंधित त्रुटि सुधार मामलों में सख्ती बढ़ा दी है। अब विभिन्न कॉलेजों और पीजी विभागों को विद्यार्थियों के आवेदन उपस्थिति पंजी और अपलोड अंकपत्र के मिलान के बाद ही विश्वविद्यालय को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई ऐसे विद्यार्थी भी परिणाम सुधार के लिए आवेदन कर रहे हैं, जो आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सुधार संभव नहीं है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि किसी भी आवेदन को अग्रसारित करने से पहले संबंधित विषय की उपस्थिति पंजी तथा अपलोड किए गए अंकपत्र का भली-भांति सत्यापन किया जाए। यह भी पढ़ें- आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.