हरदोई, मार्च 6 -- शाहाबाद। आंझी-आलमनगर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम टूमुर्की के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। बताया गया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे फतेहपुर गाजी गांव निवासी जकील (32), हीरालाल (45), मंझिला गांव निवासी विपिन (30) और नीरज (18) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हीरालाल, विपिन और नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.