जमुई, अप्रैल 20 -- बरहट । निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल पर रविवार की रात दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह 40 साल के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान बिजुआही गांव निवासी सचिन कुमार और उझंडी निवासी कविता कुमारी के रूप में की गई है। दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल जमुई में किया जा रहा है जहां दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। घायल व्यक्ति रिश्ते में जीजा और साली बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- आंजन पुल के पास दो बाइकों टक्कर में एक की मौत, दो घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंजन पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों का आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग...