आदित्यपुर, मार्च 18 -- गम्हरिया। औद्योगिक क्षेत्र के आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम में चोरी के मामले में एसआईटी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी के सामान समेत घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया है। बताया गया कि 11 मार्च की रात कंपनी के स्टोर रूम में चोरी हुई थी। इसके बाद कर्मचारी गौरव राज सिंह के आवेदन पर 12 मार्च को अज्ञात के खिलाफ गम्हरिया थाना में केस दर्ज किया गया था। इस घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। ये हुए गिरफ्तार : पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र के खूंटी के बजरंग कुमार महतो, सरायकेला थाना क्षेत्र नारायणपुर के झापरगोरा के लखन महतो, खरसावां थाना के बड़गांव लोहार टोला के विशाल लोहार, पुरुलिया के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के सेरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.