आदित्यपुर, मार्च 26 -- गम्हरिया, संवाददाता। आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि 11 मार्च की रात को कंपनी के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश की चोरी कर कर ली गई थी। इस संबंध में वादी गौरव राज सिंह के आवेदन पर गम्हरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं सातवें आरोपी भोला लोहार को भी गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.