सोनभद्र, फरवरी 28 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद।स्थानीय ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य गांव आजंनगीरा और चागा में होली का त्यौहार शुक्रवार को ही मना लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रंग अबीर के साथ जमकर होली खेली और टोली में घूम कर मानर के थाप पर कर्मा गीत की धुन पर ठुमके भी लगाये। इन गांवों में एक सप्ताह पूर्व ही होली मनाने का रिवाज है। ग्राम प्रधान प्यारे लाल, कोटेदार कमाता, सुखन, अरविंद, सूरज, बलिराज आदि ने बताया कि आदिम जमाने से चली आ रही परम्परा के अनुसार होली का त्यौहार शुक्रवार को सप्ताह भर पहले खर होली के रूप में मनाया गया। ग्रामीणों ने रंग अबीर के साथ जम कर होली खेली और टोली में घूम कर मानर के थाप पर कर्मा गीत की धुन पर होली खेली। इस दौरान महिलाओं ने भी जम कर ठुमके लगाए। शुक्रवार की आधी रात तक चले होली गीत और डोमकच के दौरान महुआ की दारू ...