नई दिल्ली, जून 3 -- इंडियन थाली रोटी के बिना अधूरी मानी जाती है। दाल या सब्जी के साथ गरम-गरम रोटी का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। गोल और बिल्कुल फूली हुई नर्म रोटी बनाना एक कला है। लेकिन सही तरीका इस काम को भी आसान बना देत हैं। रोटी बनाने का तरीका भले ही लोगों का सेम हो लेकिन सेकने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करके रोटी को तवे पर ही पुरी तरह से सेक लेते हैं। लेकिन आंच पर सेकी रोटी का रंग अलग होता है। तवे से उतरने के बाद रोटी रोटी तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाती है और इस पर का काले रंग के चिट्टे आ जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि आंच पर सेकी गई रोटी को खाने से सेहत को नुकसान होता है। कुछ लोगों का मानना है कि आंच पर सेकी गई रोटी पर आने वाले काले चिट्टे कैंसर का कारण बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि स...