आंचल महिला समिति ने खोली पनशाला
धनबाद, मई 17 -- बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत संचालित पश्चिमी झरिया क्षेत्र की आंचल महिला समिति की अध्यक्ष द्युति मुस्तफी ने मुनीडीह स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर पनशाला का उद्घाटन किया। पनशाला में राहगीरों के बीच शीतल जल के साथ गुड़, चना और छांछ मुहैया कराई गई। समिति द्वारा जरूरतमंदों के बीच गमछे का भी वितरण किया गया। मौके पर झूलन पांजा, कुमारी वर्षा, बबिता बर्णवाल, कोमल कुमारी, मोमिता मंडल, काजल हांसदा, मीनू साहा, मंजू पासवान आदि समिति की सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.