हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ (आंचल) ने शुक्रवार 17 अप्रैल से दूध और दुग्ध उत्पादों के नए दाम लागू कर दिए हैं। दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर और घी के 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि कुछ उत्पादों के दाम स्थिर भी रखे गए हैं। इस वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय है।दुग्ध संघ के प्रभारी प्रशासन विपणन संजय भाकुनी ने बताया कि उन्हें समितियों से प्रतिदिन लगभग 1.40 हजार लीटर दूध प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध खरीद दर में 15 अप्रैल से दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि की गई थी। इसके बाद शुक्रवार से उपभोक्ता स्तर पर दूध एवं दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये से बढ़कर Rs.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं एक लीटर घी के रेट Rs.650 से बढ़ाकर Rs.700 रुपये कर द...