रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- असद जावेद खटीमा। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने शुक्रवार को आंचल फुल क्रीम मिल्क, आंचल स्टैंडर्ड मिल्क, आंचल काउ मिल्क में एक रुपये लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि एटीएम मिल्क वेन के दूध के रेट पूर्व की भांति 50 रुपये लीटर यथावत रहेंगे। वहीं पशुपालकों को दो रुपये प्रति लीटर दूध के दामों में बढ़ोतरी की है। महाप्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि शुक्रवार को आंचल फुल क्रीम मिल्क, आंचल स्टैंडर्ड मिल्क, आंचल काउ मिल्क में एक रुपये लीटर की बढ़ोतरी है। जबकि एटीएम मिल्क वेन के दूध के रेट पूर्व की भांति 50 रुपये लीटर यथावत रहेंगे। यह भी पढ़ें- आधुनिक तकनीकों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की दी गई जानकारी वहीं दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर बोर्ड ने पशुपालकों को 2 रुपये प...