देहरादून, अप्रैल 15 -- धुरंधर-2 के नबील जमाली का किरदार निभाने वाले कलाकार राकेश बेदी का दून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लोगो के साथ फोटो भी खिंचवाईऔर धुरंधर फिल्म से जुड़े अनुभव भी साझा किए। मशहूर बॉलीवुड कलाकार एवं धुरंधर फेम राकेश बेदी ने रायपुर रोड पर दुग्ध संघ देहरादून परिसर में यूसीडीएफ एवं तरुण इंटरप्राइजेज की ओर से संचालित प्रदेश के प्रथम आंचल कैफे प्लस पर विजिट किया गया। इस दौरान कलाकार बेदी ने आंचल कैफे परिसर में पर तैयार हो रहे विभिन्न व्यंजनों एवं आचंल के दूध एवं दुग्ध उत्पादों का स्वाद लिया। उन्होंने दूध उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस अवसर पर यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा आदि ने राकेश बेदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अभिनेता राकेश बेदी द्वारा कैफे पर उपस्थित लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगो...