हाजीपुर, अप्रैल 1 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी में रामनवमी के दिन गंगा नदी में डूबी तीसरी युवती का शव पांच दिन बाद बरामद कर लिया गया। बरामद शव उपेन्द्र राय की 14 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी का है। जो मंगलवार को समस्तीपुर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्थल घाट विरपुर दियर के पास गंगा नदी से बरामद किया गया। आंचल कुमारी के शव घाट के पास भैंस चरा रहे एक किसान ने देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर आंचल कुमारी के दादा बासु राय, चाचा रमेश कुमार के अलावा वार्ड सदस्य मिथलेश कुमार राय, विकास कुमार, शिक्षक दयानंद राय समेत अन्य पहुंच गए और शव की पहचान किया। शव को देसरी थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। सहदेई - 02 - सहदेई के गनियारी गंगा नदी में डूबे 14 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.