हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि ।प्रखंड के आंगो गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आंगो के ग्रामीणो ने विधायक रौशन लाल चौधरी को इसकी सूचना दी। जिस पर विधायक रौशन लाल चौधरी तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से बात कर के तुरन्त ग्रामीणों को 100केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिसके बाद गांव में बिजली बहाल हुई।मौके पर भाजपा नेता जगेश्वर उर्फ बढन तुरी, आजसू नेता नागेश्वर तुरी, सुरेश प्रसाद दांगी, मुरली महतो, राजेश महतो, अमन गंझू, आंगो पंचायत के उप मुखिया लालो महतो, आंगो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी यह भी पढ़ें- जयनगर थाना के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान...