आंगो थाना प्रभारी पर होमगार्ड जवान से मारपीट का आरोप कार्रवाई की मांग
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।एसोसिएशन के अनुसार, इस कथित मारपीट की घटना में होमगार्ड जवान मनोज कुमार की उंगली गंभीर रूप से चोटिल हो गई है और उंगली टूटने की बात भी सामने आई है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.