देवरिया, अप्रैल 14 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फतेहपुर में आधी रात को आंगन में सो रही महिलाओं को चकमा देकर कमरे का ताला तोड़ लाखों के जेवरात सहित पचास हजार नगद चुरा ले गए। चोरों ने पड़ोस की महिला के नाक से भी एक नथिया नोंच ली। सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।फतेहपुर निवासी रामसकल प्रसाद किसी काम से देवरिया चले गए थे, जहां वह रात को रुक गए। घर की महिलाएं आंगन में सो रही थीं। इसी बीच कमरे का ताला तोड़ चोर करीब पांच लाख के जेवरात सहित पचास हजार नगद चुरा ले गए। यह भी पढ़ें- मेहरपुर में डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम ने चोरी मामले में की जांच, नहीं मिला कोई सुराग वहीं रमाशंकर प्रसाद की पत्नी माधुरी भी गर्मी के कारण आंगन में सो रही थीं, जहां महिला के नाक की नथुनी नोंच ली गई। शोर मचाने पर चोर मौके से ...