जौनपुर, मार्च 14 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के गांव में एक लड़की का नहाते समय विडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश तेजी से कर रही है। उक्त गांव में 9 मार्च को शादी थी, जिसमें टेंट लगा था। 12 मार्च को टेंट खोलते के लिए ऊपर चढ़े मजदूरों ने बगल एक घर के आंगन में नहा रही लड़की का वीडियो बना रहा था। लड़की की नजर वीडियो बनाते हुए मजदूरों पर पड़ गयी। उसने इस घटना को परिजनों से बताया। पीड़ित लड़की की तहरीर पर मजदूर भोला, प्रेमचंद, रूपेंन, संदीप, पवन और इरफान निवासी अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लड़की को आशंका है कि आरोपी उसका वीडियो कही वायरल न कर दे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.