बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टीकरी में बुधवार सुबह घर के आंगन में बैठकर दूध पी रहे एक मासूम के ऊपर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफना दिया। गांव सूरजपुर टीकरी निवासी अमित वाल्मीकि का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ता था। सुबह करीब छह बजे लक्ष्य घर के आंगन में दूध पी रहा था। इस दौरान मकान की दीवार लक्ष्य के ऊपर आकर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- जर्जर मंदिर की दीवार बनी काल, दबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत जिसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और मासूम को मलबे से बाहर निकालकर औरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.