बागेश्वर, जनवरी 3 -- आंगन में खेल रही एक बालिका को बंदर ने काट लिया। इससे वह घायल हो गई। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मटेना गांव निवासी ओमप्रकाश की पुत्री डब्बू आंगन में खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड आंगन में आ धमका। एक बंदर ने डब्बू के पैर में काट दिया, जिससे वह घायल हो गई। परिजन उसे घायलावस्था में सीएचसी बैजनाथ ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.