धनबाद, मई 19 -- भौंरा ओपी क्षेत्र के भौंरा ऊपर बाजार में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के निवासी और दवा व्यवसायी विजय बरनवाल के 17 वर्षीय पुत्र यश बरनवाल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे भौंरा क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यश तीन भाइयों में मंझला था और पढ़ाई में काफी तेज था। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे यश अपने घर के आंगन में दो अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बरामदे में लगा बिजली का वायरिंग तार अचानक टूटकर उसके हाथ में लिपट गया। यह भी पढ़ें- मकान की रखवाली को बिछाए नंगे तारों के करंट से नौ साल के बालक की मौत साथ खेल रहे बच्चे जब तक कुछ समझ पाते, यश अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। बच्चों का शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य तुरंत वहां पह...