गिरडीह, सितम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 स्थित मछली मोहल्ला और महादेव तालाब मंदिर परिसर में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव शामिल हुए। नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकु की अध्यक्षता और महामंत्री अनिल सिंह एवं नीतू शोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी, सहिया दीदियों, स्थानीय महिलाओं व बुजुर्गों को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। सुरेश साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ...