आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
रुडकी, अक्टूबर 6 -- रुड़की। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र शाहपुर-01, शाहपुर-02 और रसूलपुर-01 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और लाभार्थियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और मुख्यमंत्री बाल पालना योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं को चना और गुड़ खिलाकर खानपान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई, जबकि तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। चार गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: आंगनबाड़ी मिलन में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.